Service Plus Bihar Portal (RTPS 1, 2, 3, 4) बिहार राज्य सरकार के द्वारा संचालित एक (e-District Mission Mode Project) ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा हैं. RTPS Bihar Online Portal के मदद से बिहार के नागरिक अपने सभी महत्वपूर्ण आवश्यकता दस्तावेज़ जैसे – निवास, जाति, आय, आचरण, जन्म, मृत्यु, नॉन क्रीमी लेयर, OBC प्रमाण पत्र को आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन बनवा सकते हैं.
इस पोस्ट में RTPS Bihar Portal पर विभिन्न प्रकार के आवश्यक प्रमाणपत्रों एवं दस्तावेज़ (Document) के लिए ऑनलाइन आवेदन और प्रमाणपत्रों को डाउनलोड कैसे करते हैं? आरटीपीएस बिहार पोर्टल क्या हैं? इस पर कौन – कौन सी सेवाएँ उपलब्ध हैं? इसकी जानकारी दी गई हैं.
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
EWS प्रमाण पत्र
आचरण प्रमाण पत्र
नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र – NCL Bihar Govt
नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र – OBC Central Govt
अन्य सेवाएँ
RTPS Bihar Portal क्या हैं?
RTPS (Right To Public Service) लोक सेवा का अधिकार के अंतर्गत e district mission mode project हैं. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बिहार राज्य सरकार के अंतर्गत चलाई जाने वाली सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं को एक निश्चित समय के अंदर नागरिकों के घर तक पहुचाना हैं.
आरटीपीएस (सर्विस प्लस बिहार) पोर्टल के मदद से बिहार के नागरिक विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं. जैसे – निवास, जाति, आय, आचरण, जन्म, मृत्यु, नॉन क्रीमी लेयर, OBC और अन्य कई प्रकार के प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ के लिए ऑनलाइन आवेदन घर बैठे ही कर सकते हैं. इस पोर्टल पर स्वास्थ्य, शिक्षा, और कृषि से संबंधित सेवाएँ भी शामिल हैं.
| सेवा का नाम | RTPS (Right to Public Service) |
| पोर्टल के अन्य नाम | Service Online Portal, RTPS 1, 2, 3, 4, 7, 9 |
| ऑनलाइन सेवाएँ | निवास, जाति, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन सेवाएँ |
| संपर्क | 18003456215 |
| ईमेल | serviceonline.bihar@gov.in |
| स्थापना बर्ष | 2014 |
| Authority Name | Govt Of Bihar |
आरटीपीएस बिहार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- आरटीपीएस बिहार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
- वेबसाइट पर अपने भाषा का चुनाव करें.

- होम पेज पर नागरिक अनुभाग में “खुद का पंजीकरण” विकल्प का चुनाव करें.

- एक दूसरी वेबसाइट ओपन हो जाती हैं. यहाँ “Sign up for MeriPehchaan” को सेलेक्ट करें.

- अपना मोबाइल नम्बर भरकर “Generate OTP” पर क्लिक करें. जो मोबाइल नम्बर पर OTP आया हैं उसे दर्ज करें.

- अब अपना नाम, जन्म तिथि, जेंडर, यूजर आईडी, और पासवर्ड को दर्ज करें. फिर टर्म्स एंड कंडीशन के विकल्प को चेक करके “verify” पर क्लिक करें. आपका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जाता हैं. अब यूजर आईडी, और पासवर्ड के मदद से पोर्टल पर Login करें.

आरटीपीएस बिहार पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
- RTPS पोर्टल पर Login करने के लिए serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
- वेबसाइट पर अपने भाषा का चुनाव करें.

- होम पेज पर Login विकल्प का चुनाव करें.

- अब आपके सामने एक पॉपअप प्रदर्शित होता हैं. यहाँ पर “लॉगिन के लिए आगे बढ़ें” को सेलेक्ट करें.

- आपके सामने लॉगिन फॉर्म प्रदर्शित हो जाता हैं. इसमें अपना यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करें. चेक बॉक्स में टिक करें. फिर “Sign In” को क्लिक करें. आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाते हैं.

RTPS Bihar Portal पर उपलब्ध सेवाएँ
RTPS बिहार पोर्टल पर ऑनलाइन बहुत सी सेवाएँ उपलब्ध हैं. जिसका लाभ बिहार के नागरिक घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं.
निवास प्रमाणपत्र
किसी राज्य के नागरिक का निवास प्रमाणपत्र उस राज्य के स्थाई निवासी होने का प्रमाणपत्र हैं. निवास प्रमाणपत्र की जरुरत सरकारी नौकरी, राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ प्राप्त करके के लिए पड़ती हैं.
निवास प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- राशनकार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नम्बर
आय प्रमाणपत्र
बिहार के नागरिकों के लिए राज्य सरकार एक आय प्रमाणपत्र बनाती हैं. इस आय प्रमाणपत्र में उस नागरिक के द्वारा पुरे एक वर्ष में सभी स्रोतों से की गई आय का लेखा-जोखा होता हैं. इस प्रमाणपत्र की जरूरत सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पड़ती हैं.
आय प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आयु प्रमाण
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट फोटो
- इनकम फॉर्म
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
जाति प्रमाणपत्र
किसी नागरिक का जाति प्रमाणपत्र एक क़ानूनी दस्तावेज़ होता हैं. जो यह दर्शाता हैं. कि वह नागरिक किस जाति का हैं. जाति प्रमाणपत्र की आवश्यकता सरकारी नौकरी, राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ प्राप्त करके के लिए पड़ती हैं.
जाति प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- आवासीय प्रमाण पत्र
- किराया पर्ची या बिजली बिल
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट या पैन कार्ड
जन्म प्रमाणपत्र
जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- जन्म हुए होस्पिटल का रजिस्ट्रेशन कोड
- रेजिडेंस सर्टिफिकेट
- पैन कार्ड
- माता-पिता के आधार कार्ड
- माता-पिता का विवाह प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक प्रमाण पत्र
- बिजली का बिल
- बच्चे के जन्म की तारीख
- अस्पताल से छुट्टी का प्रमाणपत्र
अपनी पात्रता जाने
आप किसी सेवा के लिए RTPS बिहार पर ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं. और उस सेवा के लिए अपनी योग्ता जानना चाहते हैं. तो नीचे बताए गए प्रक्रिया का पालन करके अपनी योग्ता के बारे में जान सकते हैं.
- RTPS बिहार के ऑफिसियल पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर नागरिक अनुभाग में “अपनी पात्रता जानें” विकल्प का चुनाव करें.

- अब सेवा का प्रकार और सेवा की श्रेणी का चुनाव करके “Next” पर क्लिक करें.

- अब आवेदन किसके लिए करना हैं. इसका चुनाव करके फिर विभाग को सेलेक्ट करें. उसके बाद “Next” पर क्लिक करें.

- आपकी पात्रता किस सेवाओं के लिए हैं. उसकी सूची प्रदर्शित हो जाती हैं.

- सभी विवरण जानने के लिए “Click” पर क्लिक करें. आपके सामने विवरण और आवश्यक दस्तावेज़ की लिस्ट प्रदर्शित हो जाती हैं. “Apply (आवेदन करें)” पर क्लिक करके सेवा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन कैसे करें?
- RTPS बिहार पर ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर मेनू में “ऑनलाइन आवेदन” विकल्प को सेलेक्ट करें. फिर उसमे से जिस प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं. उसे सेलेक्ट करें.

- अब आपको जिस स्तर का प्रमाणपत्र बनवाना हैं. उस स्तर का चुनाव करें.
- अंचल स्तर
- अनुमंडल स्तर
- जिला स्तर
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाता हैं. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करके आवश्यक दस्तावेज़ को अपलोड करें. फिर फॉर्म को सबमिट करें.
- आपके सामने एक रसीद प्रदर्शित होता हैं. जिसमे आवेदन संख्या दिया रहता हैं. जिसकी जरूरत आवेदन की स्थति देखने और प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में पड़ेगी.
निवास / आवासीय प्रमाणपत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
- आरटीपीएस पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर मेनू में “ऑनलाइन आवेदन” को सेलेक्ट करें. फिर “लोक सेवाएँ” फिर उसमे से “सामान्य प्रशासन विभाग” उसके बाद “आवासीय प्रमाणपत्र का निर्गमन” को सेलेक्ट करके “अंचल स्तर पर” विकल्प पर क्लिक करें.

- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होता हैं. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर फिर आवेदक का स्वअभिप्रमाणित फोटो को अपलोड करें.
- कैप्चा को सही से दर्ज करके “Proceed” पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म में जो आपने जानकारी दर्ज की हैं. वह प्रदर्शित हो जाती हैं. इसको सही से जाँच कर लें. गलत जानकारी होने पर Edit बटन पर क्लिक करके सुधार करें. फिर आगे बढ़ें.
- आपको “Attach Annexure” विकल्प दिखेगा. उसे क्लिक करें. फिर आपको एक दस्तावेज़ अपलोड करना हैं.
- “Save Annexure” पर क्लिक करें. उसके बाद “Submit” पर क्लिक करें. आपका आवेदन कम्प्लीट हो जाता हैं.
- आपके सामने एक रसीद प्रदर्शित होता हैं. जिसमे आवेदन संख्या दिया रहता हैं. जिसकी जरूरत आवेदन की स्थति देखने और प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में पड़ेगी.
जाति प्रमाणपत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
- आरटीपीएस पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर मेनू में “ऑनलाइन आवेदन” को सेलेक्ट करें. फिर “लोक सेवाएँ” फिर उसमे से “सामान्य प्रशासन विभाग” उसके बाद “जाति प्रमाणपत्र का निर्गमन” को सेलेक्ट करके “अंचल स्तर पर” विकल्प पर क्लिक करें.

- अब आपके सामने जाति प्रमाणपत्र का आवेदन फॉर्म ओपन होता हैं. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करके फिर आवेदक का स्वअभिप्रमाणित फोटो को अपलोड करें.
- अब आप आवेदक का पेशा, वर्ग, जाती और उपजाति का चुनाव करें. जिस जाति का उपजाति नहीं show कर रहा हो उस स्थित में उपजाति विकल्प को खाली ही छोड़ दें और आगे बढ़ें.
- कैप्चा को सही से दर्ज करके “Proceed” पर क्लिक करें.
- अब आपने आवेदन फॉर्म में जो जानकारी भरी हैं वह प्रदर्शित हो जाती हैं. इसको सही से जाँच कर लें. गलत जानकारी होने पर Edit बटन पर क्लिक करके सुधार करें. फिर आगे बढ़ें.
- आपको “Attach Annexure” विकल्प दिखेगा. उसे क्लिक करके एक दस्तावेज़ अपलोड करना हैं.
- “Save Annexure” पर क्लिक करें. उसके बाद “Submit” पर क्लिक करें. आपका जाति प्रमाणपत्र आवेदन कम्प्लीट हो जाता हैं.
- आपके सामने एक रसीद (Acknowledgement Receipt) प्रदर्शित होता हैं. जिसमे आवेदन संख्या दिया रहता हैं. जिसकी जरूरत आवेदन की स्थति देखने और प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में पड़ेगी.
आय प्रमाणपत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
- आरटीपीएस पोर्टल पर जाएँ. होम पेज पर मेनू में “ऑनलाइन आवेदन” को सेलेक्ट करें. फिर “लोक सेवाएँ” फिर उसमे से “सामान्य प्रशासन विभाग” उसके बाद “आय प्रमाणपत्र का निर्गमन” को सेलेक्ट करके “अंचल स्तर पर” विकल्प पर क्लिक करें.

- आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन फॉर्म open हो जाता हैं. इस फॉर्म में सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक स्टेप बाई स्टेप भरकर आवेदक के फोटो को अपलोड करें.
- अब आवेदक का पेशा, इस प्रमाणपत्र को बनवाने का उद्देश्य क्या हैं? आपका आय विभिन्न स्रोतों से कितना होता हैं. सभी जानकारी को दर्ज करें.
- कैप्चा कोड को सही से दर्ज करके “Proceed” पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म में जो जानकारी भरी हैं वह सामने प्रदर्शित हो जाती हैं. इसकी जाँच कर लें. गलत होने पर Edit बटन पर क्लिक करके सुधार करें. फिर आगे बढ़ें.
- अब आप “Attach Annexure” को क्लिक करके दस्तावेज़ को अपलोड करें.
- “Save Annexure” पर क्लिक करके “Submit” पर क्लिक करें. आपका आय प्रमाणपत्र आवेदन कम्प्लीट हो जाता हैं.
- आपके सामने Acknowledgement Receipt दिखाई देता हैं. जिसकी जरूरत आवेदन की स्थति देखने और प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में पड़ेगी.
EWS प्रमाणपत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
- आरटीपीएस पोर्टल पर जाएँ. होम पेज पर मेनू में “ऑनलाइन आवेदन” को सेलेक्ट करें. फिर “लोक सेवाएँ” फिर उसमे से “सामान्य प्रशासन विभाग” उसके बाद “आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग… प्रमाणपत्र का निर्गमन” को सेलेक्ट करके “अंचल स्तर पर” विकल्प पर क्लिक करें.

- EWS प्रमाणपत्र के लिए आवेदन फॉर्म open होता हैं. इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक स्टेप बाई स्टेप भरकर आवेदक के फोटो को अपलोड करें.
- कैप्चा कोड को सही से दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी प्रदर्शित हो जाती हैं. इसकी जाँच कर गलत होने पर Edit बटन पर क्लिक करके सुधार करें. फिर आगे बढ़ें.
- अब आप “Attach Annexure” को क्लिक करके दस्तावेज़ को अपलोड करें.
- “Save Annexure” को क्लिक करके “Submit” पर क्लिक करें. आपका आवेदन कम्प्लीट हो जाता हैं.
आचरण प्रमाणपत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
- आरटीपीएस बिहार पोर्टल पर जाएँ.
- होम पेज पर मेनू में “ऑनलाइन आवेदन” को सेलेक्ट करें. फिर “लोक सेवाएँ” फिर उसमे से “गृह विभाग” उसके बाद “आचरण प्रमाणपत्र के लिए आवेदन” पर क्लिक करें.

- आचरण प्रमाणपत्र के लिए आवेदन फॉर्म open होता हैं. इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक स्टेप बाई स्टेप भरकर आवेदक के फोटो को अपलोड करें.
- कैप्चा कोड को दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करें.
- अब आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई सभी जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाती हैं. इसकी जाँच कर गलत होने पर Edit बटन पर क्लिक करके सुधार करें. और आगे बढ़ें.
- अब आप “Attach Annexure” को क्लिक करके दस्तावेज़ को अपलोड करें.
- “Save Annexure” को क्लिक करके “Submit” पर क्लिक करें. आपका आचरण प्रमाणपत्र का आवेदन कम्प्लीट हो जाता हैं.
RTPS Application Status Check
- आरटीपीएस पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर नागरिक अनुभाग में “आवेदन की स्थिति देखें” विकल्प का चुनाव करें.

- अब Application Status Check करने के लिए Through Reference Number और Through OTP दो विकल्प दिखाई देता हैं. Through Reference Numbe विकल्प को सेलेक्ट करके Ref Number को दर्ज करें.

- जिस तारीख को आवेदन किया था. उस तारीख को सेलेक्ट करें. फिर कैप्चा कोड को दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करें. आपके सामने आवेदन की स्थिति का पूरा विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.
प्रमाणपत्रों को डाउनलोड कैसे करें?
- आरटीपीएस पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएँ.
- होम पेज पर नागरिक अनुभाग में “सर्टिफिकेट डाउनलोड करें” विकल्प का चुनाव करें.

- अब Services को सेलेक्ट करके Application Ref. Number को दर्ज करें. फिर आवेदक का नाम को दर्ज करके कैप्चा कोड को दर्ज करें. फिर “Download Certificate” पर क्लिक करें. आपका प्रमाणपत्र डाउनलोड हो जाता हैं.

Abbreviation Used
| Abbreviation | Full Form |
| RTPS | Right To Public Service Act |
| ADIO | Addition District Informatics Officer |
| CFC | Citizen Facilitation Centre |
| CO | Circle Officer |
| CSC | Common Service Centre |
| DIO | District Informatics Officer |
| DIT | Department of Information Technology |
| DM | District Magistrate |
| DO | Designated Officer |
| DSC | Digital Signature Certificate |
| EA | Executive Assistant |
| GAD | General Administration Department |
| KC / CI | Karamchari / Circle Inspector |
| OGRAS | Online Government Receipt Account System |
| OTP | One-Time Password |
| RDO | Rural Development Officer |
| SDO | Sub-Division Office |
| VO | Verification Officer |
Contact Deatlis
Helpdesk Email : serviceonline[dot]bihar[at]gov[dot]in
FAQ
RTPS Portal का उद्देश्य क्या हैं?
RTPS पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार के अंतर्गत चलाई जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं को एक निश्चित समय सीमा के अन्दर नागरिकों के घर तक पहुचाना हैं. इससे नागरिकों का समय बचता हैं. और भ्रष्टाचार में कमी आई हैं. क्योकि एक ही पोर्टल पर सभी सेवाएँ उपलब्ध हैं.
Benefits of RTPS Bihar
- सभी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा हो जाने से समय की बचत होती हैं. और नागरिकों को अब कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं.
- आरटीपीएस पोर्टल बहुत ही सरल और यूजर फ्रेंडली हैं. इसे कोई भी नागरिक आसानी से इस्तेमाल कर सकता हैं.
- नागरिक अपने की गई आवेदन की स्थिति (status) को खुद से घर बैठे ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं.
- अब नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लाभ बिना किसी परेशानी के आसनी से प्राप्त हो रही हैं.
आरटीपीएस बिहार तत्काल सेवा क्या हैं?
आप किसी प्रमाणपत्र को दो दिन के अंदर बनवाना चाहते हैं. तो आरटीपीएस बिहार तत्काल सेवा के अंतर्गत बनवा सकते हैं.
निवास / आवासीय प्रमाणपत्र की वैधता कितने दिनों के लिए होती हैं?
निवास / आवासीय प्रमाणपत्र की वैधता तीन वर्ष के लिए होती हैं. कुछ प्रस्थिति में इसे ज्यादा दिन के लिए उपयोग किया जा सकता हैं.